“फिर मिलेंगे”

मैं निकलूँ तेरे साथ ही घर से
और चलूँ उस मोड़ तक
जहां
तुम मुड़ते हो
मेरी ओर,
मुझे छूकर...
देखकर...
मुस्कुराते हुये
“फिर मिलेंगे”  
कहते हो !
दिन ढलने तक मैं
दो जगह रहता हूँ...
एक तो - तुम्हारे बिल्कुल साथ...
सच कहूँ तो पास।
और दूसरी जगह
यही मोड़ है....
वापस लौटकर.... जहां पहुँचते ही...
मुझे ख़ुद से मिला देते हो तुम।। 

Comments

Popular posts from this blog

किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं हूँ ही नहीं!

Taar nukiley hotey hain

घूर के देखता हैं चाँद