किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं हूँ ही नहीं!

मैं बहुत महीन हो गया हूँ

ज़रा सी हवा, ज़ोर-झटक

डिगा देती है मुझे अपने स्थान से

सरूप नहीं है पता पर

चोकोर और वृत

के बीच वाला कुछ आकार है शायद।

महीन मैं साहिब की ओर बढ़ने को तत्पर

उमंग-उल्लास-अचरज-अचम्भा

कुछ भी नहीं चेहरे पर, परन्तु

विश्वास, विनम्रता, विनय, विनती 

मांगने चला, मुर्शिदों की तलाश में मैं।

लचक खिलोने की तरह जितना नीचे लुढ़का

उतना की ऊपर उछल आता, हिम्मत करके,

ये तो रमज़ भी किसी अजूबे निराकार की लगती मुझे।

वो धो देगा मटमैला आवरण और करेगा शामिल

अपने में, अपनों में, और फिर से छोड़ देगा

इसी धरती पर , किसी दरिया में लुढ़कने को

तलहटी से लगकर, लहरों में सिमटकर

बहने के लिए।

जब तलक नहीं मिले ऐसा कोई

तो बस उड़ता रहूँ यूँ ही हवाओं में 

अपनी ज़मीन देखते हुए-

तलाशते हुए!

किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब

ये तो नहीं कि

मैं हूँ ही नहीं!

Comments

  1. E-portfolio nursing assignments require students to document clinical experiences, professional development, reflective practice, competencies, and evidence-based learning in a structured digital portfolio. Many students find it challenging to organise clinical evidence, prepare reflective entries, and align documentation with nursing competency standards. e-portfolio nursing assignment help australia services provide expert guidance to create professionally structured and academically compliant e-portfolios. Professionals assist with reflective writing, competency mapping, clinical documentation, portfolio organisation, and referencing while maintaining academic standards. This support helps students demonstrate professional growth and achieve better academic performance.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Taar nukiley hotey hain

घूर के देखता हैं चाँद