मेरे ख्वाबों को आजकल नींद नहीं आती...



मुझे तो नींद आ भी जाती है
मैं तो सो भी जाता हूँ
करवटें बदलता हूँ
मैं सो जाता हूँ
थका हुआ मैं .....
नहीं रोक पता ख़ुद को ।
अजीब है ना ....
नींद आती है तब भी
तुम्हें अनुरोध करना चाहता हूँ....
आकर अपने हाथों की मीठी थपकियों.....
आना ज़रूरी है.......
आकर अपने हाथों की मीठी थपकियों के स्पर्श से
मेरे ख़्वाबों को सुलाओ
....मेरे ख्वाबों को आजकल नींद नहीं आती ......
(Feb-08, 2008)

Comments

Popular posts from this blog

किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं हूँ ही नहीं!

Taar nukiley hotey hain

घूर के देखता हैं चाँद