तुम कितने अपने हो, देखो...
कहना हक़ से सब और फिर दे देना जवाब जवाबदेही से. ‘ मर्ज़ी है मानो या नहीं..... ... मैं हूँ ही कौन... ’ तुम्हारा ये कहना कितना अपना बना देता है तुम्हें.. तुम नहीं जानते! नहीं जानते हो तुम , कि मैं निहारता हूँ तुम्हें और सोचता भी हूँ.... जीवन के चौराहे पे मेरा नियंत्रण सही...मगर कुल मिलाकर तीन और तीन - छह लकीरें ही तो हैं जिन्हें जानने का दावा है मेरा... पर ये तक तो पता नहीं के तुम हो इनमें या नहीं... तुम्हारे होने से है ये सब- नहीं तो मेरा जीवन चौसर मात्र है.. जिसमें कोई भी दाव लग सकता है मुकर भी सकता है कोई...! तुम कितने अपने हो , देखो... इधर-उधर की सब बातें बेतरतीब तरीके से सुना देता हूँ तुम्हें.. और तुम कुछ नहीं कहते.. सुन लेते हो .