ये पल तुम्हारा है।

ये पल तुम्हारा है।

कान्हा !
झूमते-झूलते
निहारते-किलकारते
इठलाते-सकुचाते
रोते-मुस्कुराते


सब तुम्हारा है।
माखन और दुलार
सरल और श्रृंगार
पूर्णता-और
सार...
ओ मेरे करतार... सब तुम्हारा है।

गोद में अँगड़ाई
अँखमीच जम्हाई
कमर की तागड़ी
गले के चाँद-फूल

रात को जागना
अपना समय माँगना
बतियाना-जीवन सिखाना।
अब
तो सब तुम्हारा है।
कान्हा!
देखो तुम्हें बहाना बना कर
हम अपने प्रेम की उपासना करते हैं।

शब्दों से परे हो तुम।
परिभाषा से परे
कोष-संकोच से दूर।

कहाँ कही जाती है बातें तुम्हारी।

Comments

Popular posts from this blog

किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं हूँ ही नहीं!

Taar nukiley hotey hain

घूर के देखता हैं चाँद