नीम से कुछ पत्ते गिरे हैं...

नीम के पेड़ से आज अभी
पत्ते गिर रहे हैं- सड़क
भरी पड़ी है पत्तों से जो टूटे हैं
अलग-अलग टहनियों से
कोई तो मज़बूत रही होगी
किऐ कमज़ोर ने भी त्याग दिया होगा
फिर भी कोई टकराव नहीं
सब सहज हैं-समर्पित।
पत्ते ये किसी के भी पैरों तले आ रहे हैं।
कितने सहनशील हैं। शील।
कुछ गाढ़े हरे भी और बाकी
पीले हैं
कुछ अधपीले- कुछ छोटे हैं और कुछ
दूर जा पड़े हैं अपने घर की सीमा से।
फिर भी- मुझे पता है-
मुझे ही क्या सबको पहचान है/
कि ये सब पत्ते नीम के ही हैं।
नीम के इस पेड़ से आज-अभी
कुछ पत्ते गिरे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं हूँ ही नहीं!

Taar nukiley hotey hain

घूर के देखता हैं चाँद