जोखिम ....................


बहुत मुश्किल होता है
रिश्तों में सपने बोना.
उन्हे सींचना और
फलते-फूलते देखना, 
इस डर से कि
मौसम बदलता है !


ख़ाली चौसर पड़ी रहती है जब
ना हार- ना जीत
एक ही खिलाड़ी
किसे हराए-किसे जिताए !


निवेश के कुच्छ नियम होते हैं...
और
जोखिम उनमें सबसे पहला होता है....

Comments