वो लौट आएं अगर

 वो लौट आएं अगर

तो समय और सामयिक सिद्धान्त
जीवन और समझ के,
सब बदल जाएंगे
यकायक।
वो लौट आएं अगर तो
मुझे सही संबल मिलेगा सबल होने का
जो उनके साथ होकर मिलता था
मिलता है अब याद करके-बात कर कर।
कल की रात बादलों में अठखेलियाँ करता
दो कला छोटा चाँद देखा था
कभी बादल उसके ऊपर लुढ़कते तो कभी
वो खिसक आता घटाओं में से
जैसे मेरा बेटा कहता कि वो खेलता है
पार्क में लगी फिसल पट्टी पर।
ये चाँद होगा पूरा और मैं कर रहा हूँगा याद अपने
गुरुओं के आशीष को
और उनको भी जिन्होंने मुझे बोने दिए मेरे सपने
उनके सच्चे मन की धरा पर।
तपाक से बोल आता हूँ मैं पूरे दशक की कहानी
कैसे किया इतना कुछ स्थापित
एक नवाचार जैसा।
मेरे सिखाने-मुझसे सीखने वाले
एकदम जादूगर हैं!
कुछ भी करवा लेते हैं।
यकायक याद भी आ जाते हैं!
वो लौट आएं अगर तो
कितना अच्छा हो!

Comments

  1. MBA assignments cover strategic management, finance, marketing, human resource management, operations, business analytics, leadership, entrepreneurship, and organisational behaviour. Students often face challenges in analysing case studies, conducting research, developing strategic recommendations, and preparing professional reports. MBA assignment help services provide expert guidance to deliver accurate, well-researched, and academically structured solutions. Professionals assist with business case studies, management reports, presentations, financial analysis, research projects, and business plans while maintaining academic standards. This support helps students strengthen managerial knowledge, improve analytical and decision-making skills, enhance business understanding, and achieve better academic performance in MBA programs.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं हूँ ही नहीं!

Taar nukiley hotey hain

घूर के देखता हैं चाँद