मुझे मेरी कविताएं कहनी हैं

मुझे मेरी कविताएं कहनी हैं

और तुम्हें कहना है वो जो
दोहराव से परे
आभास के इस ओर की बात है।
मुझे कहना है कि जब भी तुम
कहते हो शब्द् सटीक-सुन्दर
मैं उकेर देता हूँ पंछियों का कलरव
बारिश की रिम-झिम
खिलखिलाहट छुटपन की
और रूमानी मुहब्बत की बातें...
नाम तो मेरा होता है...
सोचा है मैंने
कि
क्यों न ऐसा करें
हम दोनों एक-नाम भी हो जाएं।
एक तो हैं ही...!

Comments

Popular posts from this blog

किसी को दिखता नहीं, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं हूँ ही नहीं!

Taar nukiley hotey hain

घूर के देखता हैं चाँद